बल्लभपुर में पानी की किल्लत से हाहाकार, सैकड़ों लोगों ने किया सड़क अवरोध कर किया प्रदर्शन

  • बल्लभपुर में दो महीने से पानी की किल्लत
  • सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया
  • पीएचई विभाग की लापरवाही का आरोप
  • प्रशासन ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया



रानीगंज: रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बल्लभपुर के बेलुनिया, नूपुर समेत कई इलाकों में पिछले दो महीनों से पानी की भारी किल्लत हो रही है. इस समस्या से परेशान होकर सर्वप्रथम सैकड़ों लोगों ने शनिवार को रानीगंज से बल्लभपुर जाने वाले सड़क को अवरोध किया,ततपश्चात पीएचई जलापूर्ति केंद्र में विरोध प्रदर्शन कर बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान का घेराव कर उसके घर के सामने का सड़क जाम कर दिया.



क्या है मामला?


पीएचई कार्यालय के पास बेलुनिया स्वास्थ्य केंद्र के अंदर एक जल आपूर्ति टैंकर है और हाल ही में उस टैंकर से घर-घर जल कनेक्शन लाइनों में पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन दो महीने से यह व्यवस्था पूरी तरह से बंद है. पाइप लाइन में कुछ समय के लिए थोड़ा सा पानी आता है लेकिन तुरंत बंद हो जाता है.



लोगों का आरोप


इलाके के लोगों का दावा है कि उनके इलाके से अलग-अलग हिस्सों में जलापूर्ति पाइपलाइन गई है, कुछ हिस्सों में जलापूर्ति सामान्य है, लेकिन कुछ इलाके के लोग इससे वंचित हैं.लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से पाइप लाइन फूटने के कारण ऊपर से पानी बहने के कारण पीएचई की जलापूर्ति पाइप लाइन सामान्य नहीं हो पा रही है.


अधिकारियों का कहना


पीएचई विभाग में कार्यरत जल आपूर्ति प्रभारी कर्मियों के अनुसार पानी की आपूर्ति कम होने से जलापूर्ति सामान्य नहीं हो रही है. पंचायत उपप्रधान ने कहा कि पीएचई विभाग से बात कर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. वहीं पीएचई विभाग के अभियंता त्रिना भादुड़ी ने कहा कि जिन बाधाओं के कारण जलापूर्ति बाधित हुई थी, उन्हें एक दिन के अंदर दूर कर जलापूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.


पी एच ई विभाग के एक कर्मी ने बताया कि बारिश के मौसम में पाइप फट गया था जिसे अभी तक बनाया नहीं जा सका है, जिस वजह से पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है,वाटर टैंक में भी पानी की आपूर्ति सही मात्रा में नहीं हो रही है.


स्थानीय लोगों की पीड़ा


स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब दो महीनों से पानी की भारी किल्लत हो गई है . पब्लिक मेन लाइन में पानी की आपूर्ति ठीक है लेकिन घर के कनेक्शन लाइन में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है उन्होंने बताया कि एक घंटा भी नलों में पानी नहीं आता


सच तो यह है कि बल्लभपुर के लोगों को पानी की किल्लत से हमेशा काफी परेशानी उठानी पड़ रही है,विशेष कर गर्मी के दिनों में यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती है. प्रशासन और विभागीय अधिकारी अक्सर ही जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते है,पर जमीनी हकीकत कुछ और ही कह रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता