आसनसोल नगर निगम में आज एक जरूरी बैठक हुई। यहां बोरो स्तर पर किस तरह से बच्चों का शोषण रोका जाए इसपर चर्चा हुई। इस बारे मे तीन नंबर बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों को शोषण से बचाने स्कूल ड्रॉप आउट को समाप्त करने सहित बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि कमिटी बनाकर हर वार्ड स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल आर्थिक रूप से कमजोर रेल पार के 24,25 तथा 26 नंबर वार्ड को मिलाकर यह कार्यक्रम किया जाएगा


0 टिप्पणियाँ