जेके नगर में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण, भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी हुए शामिल



जेके नगर: मंगलवार को जेके नगर पोस्ट ऑफिस के निकट जेके नगर की सामाजिक संस्था ‘पहल’ ने छठ पूजा के अवसर पर 350 छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी उपस्थित रहे.



श्री तिवारी ने अपने हाथों से महिलाओं को साड़ी वितरित की और कहा, “प्रत्येक वर्ष हम लोग छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरित करते हैं. हम छठी मैया से प्रार्थना करते हैं कि हम लोगों को इसी तरह से सेवा करते रहने की क्षमता प्रदान करें.”


जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा, “जब से हम भाजपा में आए हैं, तब से हमारे करीबियों को नौकरी से निकाल दिया गया है. हमारे पहल संस्था का कार्यालय पर हमला किया गया है और हमारा नाम लिखा हुआ बोर्ड भी तोड़ दिया गया है, वे हम पर हमला भी कर सकते हैं, लेकिन जब तक जान रहेगी, तब तक हम लोग लोगों की सेवा करते रहेंगे क्योंकि यहां के लोगों के दिल में हमारा प्यार बसता है.” कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के अलावा अभय उपाध्याय, पार्षद गौरव गुप्ता, अविनाश चतुर्वेदी और चुन्नू तिवारी आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता