रानीगंज में उत्कृष्ट आयोजनों के लिए रानीगंज थाना द्वारा सम्मानित हुए समिति


रानीगंज: बुधवार को रानीगंज थाना परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में रानीगंज थाना नागरिक काली पूजा समिति ने इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा तथा मुहर्रम समितियों को सम्मानित किया. इस वर्ष सभी प्रतिभागी समितियों ने नियमों का पालन करते हुए, पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए और सुरक्षा के सभी उपाय करते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया था



विजेता समितियों में प्रथम स्थान रानीगंज का रेल मैदान दुर्गा पूजा कमिटि,द्वितीय स्थान रानीगंज का राजबाड़ी मोड़ उदय संघ दुर्गा पूजा कमिटि तथा

तृतीय स्थान शिशु बागान मैदान सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि और महावीर कोलियरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटि (संयुक्त रूप से) जबकि

मुहर्रम समितियों को भी सम्मानित किया गया,जिनमें

प्रथम स्थान गिरजा पाड़ा की रहमत नगर मुहर्रम कमेटी, द्वितीय स्थान बड़ाबाजार का न्यू नेताजी पोटिंग क्लब तथातृतीय स्थान अलीनगर मुहर्रम कमेटी है.

इस समारोह में रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर विकास दत्ता, रानीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस माजी, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अरुण भरतीया, रूपेश साव, राजा बनर्जी, अरविंद सिंघानिया सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

सभी विजेता समितियों को फूलों का गुच्छा देकर आर्थिक पुरस्कार और मोमेंटो प्रदान किया गया. अतिथियों ने सभी को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया.


 थाना प्रभारी विकास दत्ता ने बताया कि इस वर्ष सभी समितियों ने पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करके आकर्षक मंडप का निर्माण किया था. इसके अलावा, सभी मंडपों में उचित अग्निशामक यंत्र भी रखे गए थे. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से भी सुनिश्चित किया गया कि सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों.

रानीगंज थाना पुलिस द्वारा आयोजित यह समारोह शहर की सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है. इस तरह के आयोजन न केवल विभिन्न समुदायों के बीच मेल-जोल बढ़ाते हैं बल्कि शहर की सांस्कृतिक विरासत को भी समृद्ध करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता