उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंची सीएम ममता बनर्जी , उपचुनाव में की तृणमूल उम्मीदवारों को जीतने की अपील




सिलीगुड़ी: राज्य  की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विधानसभा उपचुनाव में जोराफुल से समर्थन की अपील की है . पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को अलीपुरद्वार में एक भी सीट नहीं मिली थी. मुख्यमंत्री की आवाज में इस बात का अफसोस  साफ झलक रहा था . मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी छह निर्वाचन क्षेत्रों में सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवारों से समर्थन का अनुरोध किया। सीएम ममता बनर्जी  सोमवार को उत्तर बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा पर कोलकाता से बागडोगरा हवाईअड्डे पहुंची ।  उन्होंने हवाईअड्डे पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उपचुनाव को लेकर ये बातें कही   उनके साथ राज्य मंत्री अरूप विश्वास, उदयन गुहा और अन्य लोग मौजूद थे. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा.  पहाड़ के विभिन्न विकास बोर्डों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को पहाड़वासियों से उपहार भी मिले। इसके बाद वह सड़क मार्ग से  कर्सियांग  के रिचमंड हिल के लिए रवाना हो गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार