जामुड़िया में कांग्रेस द्वारा संविधान दिवस मनाया, बाबा साहेब को किया नमन





जामुड़िया- पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के निंघा बाजार में 75वें संविधान दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा ली.इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य विश्वानाथ यादव ने कहा कि संविधान भारत को एकजुट रखने की आधारशिला है. बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई.मोहम्मद फिरोज खान ने कहा कि चुनी हुई सरकारों का कर्तव्य है कि वे संविधान के अनुसार शासन चलाएं.मोहम्मद वकील अंसारी ने कहा कि संविधान के रास्ते पर चलकर ही भारत एक विकसित देश बन सकता है.अस्लम रज़ा ने कहा कि संविधान भारत के भविष्य के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि सांस लेने के लिए ऑक्सीजन. कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मोहम्मद रुस्तम अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर पासवान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात