कोलकाता : रविवार रात एक ट्रैफिक हवलदार तेज रफ्तार का शिकार हो गया। कार की चपेट में आने से कोलकाता पुलिस का एक ट्रैफिक सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हो गया. विद्यासागर ट्रैफिक गार्ड में कार्यरत ट्रैफिक सार्जेंट प्रकाश घोष के साथ रविवार रात 11 बजे ड्यूटी से घर जाते वक्त यह हादसा हुआ . ड्यूटी से घर लौटते वक्त करिया थाना क्षेत्र के पार्कसर्कस इलाके में एक शॉपिंग मॉल के सामने यह दुर्घटना घटी . एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से हवलदार की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। बताया गया है कि बाएं कंधे, पीठ, घुटने और पैर में चोट आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक घातक कार की पहचान नहीं हो पाई है. ट्रैफिक सार्जेंट ने पहले ही करिया थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ