जामुड़िया थाना रेसिडेंट गार्ड काली पूजा कमेटी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह



जामुड़िया -- जामुड़िया थाना रेसिडेंट गार्ड काली पूजा कमेटी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में सन् 2024 के अंतर्गत दुर्गापूजा, महावीर अखाड़ा एवम् मुहर्रम के आयोजन कमिटियों को जामुड़िया थाना आरजी पार्टी कमेटी द्वारा पुरुष्कृत किया गया.आर जी पार्टी के विचारक मण्डली ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर सम्मानित करने की अनुशंसा की. यह कार्यक्रम रविवार की संख्या जामुड़िया थाना आरजी पार्टी काली पूजा कमेटी के सांस्कृतिक मंच पर जामुड़िया थाना के निकट मैदान में किया गया ,जिसमे जामुड़िया थानांतर्गत प्रथम जामुड़िया बाजार की श्री दुर्गा सेवा समिति, श्रीपुर पुलिस फाड़ीं के अन्तर्गत प्रथम वर्कर्स स्टाफ एण्ड आफिसर्स दुर्गापूजा कमेटी ,जामुड़िया के केन्दा पुलिस फाड़ीं के अंतर्गत प्रथम विजय नगर सार्वजनीक दुर्गापूजा कमेटी जबकि चुरूलिया पुलिस फाड़ीं के अन्तर्गत प्रथम पुरस्कार . चुरूलिया सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी को पुरुष्कृत किया गया. इसी के साथ दुर्गोत्सव पर आयोजित महावीर अखाड़ा में प्रथम पुरस्कार जामुड़िया बाजार के श्री दुर्गा सेवा समिति, द्वितीय स्थान जामुड़िया थाना मोड़ अखाड़ा कमेटी और तृतीय स्थान जामुड़िया ग्यारह नम्बर अखाड़ा कमेटी को दिया गया. मुहर्रम पर आयोजित अखाड़ा कमेटीयों में प्रथम स्थान जामुड़िया बैंक पाड़ा अखाड़ा कमेटी ,वही दुसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमश पिटोरिया अंजुमन अखाड़ा और जामुड़िया थाना मोड़ अखाड़ा नम्बर एक ने पुरस्कार ग्रहण किया. इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी सेंट्रल दो के विमान कुमार मिर्धा ने कहा कि जामुड़िया कमिश्नरेट क्षेत्र में इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं काली पूजा उत्सव शांति पूर्वक संपन्न हुआ है .पुलिस के साथ साथ सभी पूजा कमेटीयों का सकारात्मक सहयोग के लिए हम आभारी हैं. सर्किल इंस्पेक्टर सुशांतो चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल के लगभग सभी थानों में काली पूजा होती रही है. पहले ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ बाजार इलाके में भी चोरी डकैती की घटनाएं होती थी .उसके रोक थाम के लिए ग्रामीण एवं बाजार इलाके में स्थानीय थाना के द्वारा रेसिडेंट गार्ड नियुक्त किए जाते थे .उन्हें लाठी ,टोर्च थाना के तरफ से दिया जाता था और प्रत्येक वर्ष काली पूजा के उपलक्ष्य में मिलन समारोह के द्वारा एक दूसरे के साथ आनंद उत्साव पालन किया जाता रहा है. यह कार्यक्रम उसी सिलसिला का एक उदाहरण है .जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ने कहा कि इस वर्ष भी अगले वर्ष की भांति उत्सव के दिन शांति के साथ बीते हैं .इसके लिए मैं जामुड़िया थाना क्षेत्र के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूं .छठ पूजा की तैयारियां भी अगले वर्ष की तरह जोरों पर है. आप सभी के सहयोग से इस वर्ष भी हमलोग छठ पूजा को शांति पूर्वक संपन्न करेंगे .इस मौके पर जामुड़िया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी,बोरो चैयरमेन शेख शानदार, चुरूलिया फाड़ी के इंचार्ज सुशोभन बनर्जी,जामुड़िया थाना आरजी 

पार्टी काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, सचिव प्रबीर राय , कोषाध्यक्ष किशोर जयसवाल, सदस्य मृदुल चक्रवर्ती, विश्वनाथ यादव, चंद्रनाथ मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, महेश सांवरिया,जय प्रकाश डोकानियां पार्षद सेख अब्दुल हाउस अजय खैतान मुस्तफिज हसन एवं अन्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा