जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र का अड्डा चेयरमैन का निरीक्षण और विकास की दिशा में पहल

  • आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष कवि दत्ता ने जामुरिया औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया।
  • क्षेत्र में सड़क, बिजली और जल निकासी के विकास के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
  • अड्डा प्राधिकरण जल्द ही विकास कार्य शुरू करेगा।
  • उद्योगपतियों ने विकास कार्यों का स्वागत किया।




जामुड़िया- आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के चैयरमेन कवि दत्ता ने गुरुवार को जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सड़क, बिजली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लिया.

जामुड़िया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया और सचिव महेश सावड़ीया ने कवि दत्ता का स्वागत करते हुए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की. अड्डा चेयरमैन ने चैंबर द्वारा स्मृति चिन्ह ग्रहण कर अपना आभार व्यक्त किया.




इस अवसर पर गगन फेरोटेक के उपाध्यक्ष निरंजन गौरीसरिया, मान स्टील एंड पावर लिमिटेड के आशुतोष चौधरी, सुपर स्मेल्टर्स लिमिटेड से नयन खान एवं आफताब, आरएआईसी इंटीग्रेटेड स्पंज प्राइवेट लिमिटेड से सत्येंद्र जी, राजश्री आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड से मुकेश शर्मा, गिरिधन मेटल प्राइवेट लिमिटेड से नवीन शर्मा के अलावा मेकफास्ट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, गजानन आयरन एंड स्टील के प्रतिनिधि उपस्थित थे.


इस परिदर्शन के दौरान कवि दत्ता ने कहा कि जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कुछ कागजी कार्रवाई अभी बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा. इसके बाद अड्डा प्राधिकरण सड़क, बिजली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास का काम शुरू करेगा.


चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार अजय कुमार खैतान ने बताया कि कवि दत्ता ने जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र को एक नया रूप देने का आश्वाशन दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चैंबर ने सड़क, बिजली और जल निकासी की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा था, जिसके आधार पर आज यह दौरा किया गया है.


उद्योगपतियों में उत्साह:


इस अवसर पर जामुरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. सभी ने अड्डा चेयरमैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प होगा और यहां निवेश बढ़ेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता