रानीगंज में सिविक वॉलिंटियर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवर से मारपीट, मोबाइल छीना



रानीगंज: शुक्रवार को रानीगंज के बल्लभपुर फाड़ी अंतर्गत साहेबगंज मोड़ पर एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां सिविक वॉलिंटियर और एक पुलिस कांस्टेबल ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया.

घटना के अनुसार, बांकुड़ा से सरिया लोड कर रानीगंज आ रहा एक 16 चक्का ट्रक नाका चेकिंग के पास रुकवाया गया सिविक वॉलिंटियर ने ड्राइवर से 200 रुपये की मांग की, जिस पर ड्राइवर ने पेपर दिखाकर सब कागजात ठीक होने तथा माल भी अंडरलोड माल होने की बात कही और पैसे देने से इनकार कर दिया.




इस पर सिविक वॉलिंटियर ने 100 रुपये देने की जिद की, लेकिन ड्राइवर नहीं माना. इसके बाद सिविक वॉलिंटियर ने गाड़ी को किनारे करने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी सड़क पर छोड़कर उतर कर सिविक वॉलिंटियर का वीडियो बनाने लगा.

इस दौरान मौके पर मौजूद एक कांस्टेबल भी आ गया और ड्राइवर से मोबाइल छीनकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया, वहां ड्राइवर के साथ मारपीट की गई ,जिससे उसके पैर में चोट लगी.


पीड़ित ड्राइवर ने मौके पर मौजूद एक संवाददाता को पूरी घटना बताई.जब संवाददाता कांस्टेबल से बात करने गया तो उसने ड्राइवर पर पेपर नहीं दिखाने और गाड़ी छोड़कर भागने का आरोप लगाया हालांकि, संवाददाता की मौजूदगी के कारण पुलिस ने बाद में ड्राइवर को मोबाइल लौटा दिया और वाहन को जाने दिया.हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आज कि घटना नहीं,अक्सर ऐसा होता है,वाहन चालक मजबूरीवश प्रतिवाद करने से डरते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात