सीपीआईएम की रानीगंज एरिया कमेटी के सदस्यों ने पूजा मंडप के समीप मार्क्सवादी साहित्यिक पत्रिका का स्टॉल खोला




रानीगंज-गुरुवार को बल्लभपुर सार्वजनिन काली पूजा की संध्या कमेटी के मंडप में 

 सीपीआईएम की रानीगंज एरिया कमेटी के सदस्यों ने मंडप के समीप मार्क्सवादी साहित्यिक पत्रिका का स्टॉल खोला. काली पूजा से पहले गुरुवार को रानीगंज के पूर्व विधायक व वामपंथी श्रमिक संगठन के नेता रुनु दत्ता ने साहित्य पत्रिका के स्टॉल का उद्घाटन किया. उन्होंने अभया मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और उचित सजा की मांग को लेकर अपने विचार व्यक्त किया. उन्होंने वर्तमान समय में साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं के महत्व और उनके योगदान पर अपनी राय व्यक्त की, साथ ही अराजकता के माहौल को दूर करने के लिए सभी से सड़क पर उतरकर संघर्ष आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया.इस बारे मे रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता ने कहा कि कोलकाता में जिस तरह से महिला डॉक्टर का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी उसके खिलाफ वामपंथी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि काली पूजा बंगाल का एक बहुत बड़ा त्यौहार है और इसमें आम जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है. इसलिए वामपंथी यहां पर भी महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर हाजिर हुए हैं. सीबीआई को महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाने के लिए और सक्रिय होने की आवश्यकता है .पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य सरकार का पूरा तंत्र पूरी तरह से इस मामले में लापरवाह है इसीलिए जिस हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की गई थी वहां पर उच्च प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार भ्रष्टाचार से पूर्ण हो चुकी है यहां पर हर विभाग में भ्रष्टाचार है चाहे वह स्वस्थ हो शिक्षा हो या आवास योजना राशन हर विभाग में राज्य सरकार में शामिल नेता मंत्री भ्रष्टाचार कर रहे हैं जिसकी छाप प्रशासन पर भी पड़ रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली