रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बुधवार की संध्या अपने भवन में पोस्ट ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रानीगंज पोस्ट ऑफिस में आने वाले लोगों को होने वाली परेशानियों का समाधान खोजना था.
बैठक में रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से पोस्ट कमेटी के चेयरमैन अमित भूत, अध्यक्ष रोहित खेतान, महासचिव अरुमय कुंडू,अरुण भरतिया ,जगदीश झुनझुनवाला,राजेश गनेडीवाला , विनोद मोदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे, वहीं, रानीगंज पोस्ट ऑफिस की ओर से आसनसोल डिवीजन के सीनियर सुपरीटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिस अंशुमन वेदांती, रानीगंज सब डिवीजन के इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट्स सीमा कुमारी और रानीगंज हेड पोस्ट ऑफिस के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सुगता राय मौजूद रहीं.
बैठक में रानीगंज पोस्ट ऑफिस में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से, ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को और बेहतर बनाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया.बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपने-अपने सुझाव दिए.
ज्ञात रहे कि रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स सदैव अपने सदस्यों की सुविधा के लिए प्रयासरत रहता है. इसी क्रम में, चैंबर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है. यह बैठक भी उसी प्रयास का एक हिस्सा है.
उम्मीद है कि इस बैठक के परिणामस्वरूप रानीगंज पोस्ट ऑफिस में आने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं और अधिक सुगम हो पाएंगी.


0 टिप्पणियाँ