मछली से लदे पिकअप वेन से 200 किलो गांजा पुलिस द्वारा जब्त कर दोगिरफ्तार








रानीगंज-मेदिनीपुर के बेलदा से बीरभूम के दुबराजपुर जाने के क्रम में शुक्रवार सुबह रानीगंज के पंजाबी मोड इलाके में एक पेट्रोल पंप के सामने आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर रेट के डीडी विभाग तथा रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी के पुलिस के तत्परता से मछली लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. इस मामले में ट्रक खलासी शुभंकर सिंह और चालक अभिजीत सैनी को हिरासत में लिया गया. इस बारे में शुभंकर ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से ही राजू नामक एक ट्रक मालिक का ट्रक चला रहा है और राजू कंटाई का रहने वाला है । शुभंकर ने बताया कि वह यह ट्रक बेल्डा से दुबराजपुर लेकर जा रहा था .हालांकि शुभंकर और अभिजीत दोनों ने ही कहा कि उन्हें नहीं पता था की मछली के नीचे गांजा छुपा के ले जाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि ट्रक में कितनी मात्रा में मछली लोड है तो इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाए उन्होंने कहा कि किसी दूसरे ड्राइवर ने ट्रक में मछली लोड किया था उनके पास वजन कांटा का रसीद भी नहीं था। वही जब उनसे पूछा गया कि दुबराजपुर में किसके पास यह ट्रक ले जाया जा रहा था तो भी वह सवाल का जवाब नहीं दे पाए उन्होंने बताया कि दुबराजपुर में किसके पास इस ट्रक को ले जाना था उसे व्यक्ति का नाम नहीं बताया गया था उन्हें सिर्फ एक फोन नंबर दिया गया था शुभंकर और अभिजीत ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे उनका फोन ले लिया है इसलिए अभी तक ट्रक मालिक को घटना की जानकारी वह नहीं दे पाए उन दोनों ने ही कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी पता नहीं था कि ट्रक में मछली के नीचे गांजा छुपाया गया है। सुत्रों के अनुसार पिक अप वें में 200 किलो गांजा लदा हुआ था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार