रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण को सौंपा 18 सूत्री मांगो का ज्ञापन पत्र



रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बुधवार को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चैयरमेन कवि दत्ता को उनके दुर्गापुर स्तिथ कार्यालय में 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनिधिमंडल ने रानीगंज शहर की मुख्य सड़क, जल निकासी व्यवस्था, टाउन हॉल निर्माण और बस टर्मिनल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया.




शहर के विकास के लिए 18 सूत्री मांगें-


ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगों में रानीगंज शहर की सड़कों का मरम्मत, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, टाउन हॉल का निर्माण, बस टर्मिनल का निर्माण, दुर्गापुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण और पुरुलिया जिले को बर्नपुर से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शामिल है.


सकारात्मक रही अधिकारियों के साथ बातचीत-


रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने बताया कि आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता के साथ हुई बैठक काफी सकारात्मक रही.चेयरमैन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि जो मुद्दे उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और बाकी मुद्दों को संबंधित विभागों के पास भेजा जाएगा.


शहरवासियों की उम्मीदें बढ़ी-


रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा उठाए गए इन मुद्दों से शहरवासियों में काफी उत्साह है. उन्हें उम्मीद है कि प्राधिकरण इन मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कदम उठाएगा और रानीगंज शहर का विकास होगा.


बैठक में उपस्थित रहे-


इस मौके पर रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खैतान ,अध्यक्ष रोहित खेतान के अलावा महेश खेड़िया,अरुण भारतीया, रूबी गढ़वाला,मनोज केसरी, कौशल सिंह, बलजीत सिंह, दीपक जालान,शरत कनोडिया भी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार