रानीगंज के नन्दन कॉलोनी में दवा विक्रेता के घर से 15 भरी गहने और 30000 रुपये की चोरी



रानीगंज-रानीगंज के रानीसाएर के नंदन कालोनी निवासी सरोज कुमार दे के घर में काली पूजा के दौरान चोरी हो गयी. इस घटना से कोलोनी के लोगो में भय व्याप्त है.सरोज कुमार पेशे से दवा विक्रेता है. सरोज कुमार दे ने बताया कि काली पूजा के दौरान वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बांकुड़ा गए थे,शनिवार की संध्या घर में तैनात गार्ड ने सन्ध्या चोरी की खबर दिया, रात 12 बजे घर लौटे, तो देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए है,और घर से चोरी हो गई है.


सरोज कुमार दे ने बताया कि उन्होंने घर की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा गार्ड को रखा था, जो रात में पहरा देने के लिए रखा गया था , लेकिन लगता है कि चोरी दिन में हुई है. उन्होंने और उनकी पत्नी इति दे ने बताया कि चोरों ने घर से 15 भरी गहने और तकरीबन 30000 रुपये चोरी किए हैं.


सरोज कुमार दे ने कहा कि लगता है कि यह चोरी ऐसे व्यक्ति का काम है ,जिसको घर की सारी जानकारी थी. उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही .


पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.

ज्ञात हो नन्दन कॉलोनी में इसके पूर्व भी कई बार चोरी की घटना घट चुकी है.पुलिस कुछ दिनों तक तो गश्त लगाती है,फिर बन्द कर दी जाती है,जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार