![]() |
| फोटो-देव दीपावली पर महिलाएं दीप जलाते हुए |
- रानीगंज के श्री सीतारामजी मंदिर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई.
- मंदिर को 10 हजार से अधिक दीपों से सजाया गया.
- हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
- मंदिर कमेटी ने दीयों की व्यवस्था की.
- समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद खैतान और ओम प्रकाश भुवालका ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
रानीगंज: देव दीपावली के पावन पर्व पर रानीगंज का श्री सीतारामजी मंदिर दस हजार से अधिक दीपों से जगमगा उठा. मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
मंदिर कमेटी के सचिव प्रदीप सरायां ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपरासुर का वध किया था. इस खुशी में देवताओं ने दीपावली मनाई थी.इसीलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि पहले यह आयोजन इतने बड़े पैमाने पर नहीं मनाया जाता था, वाराणसी में इसकी शुरुआत की गई थी, लेकिन अब यह पूरे देश में फैल गया है.
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बिमल बाजोरिया ने कहा कि आज के दिन स्वयं देवता गण दीपावली मनाते हैं. मंदिर में दीप प्रज्वलित करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है.कई वर्षों से यह आयोजन इस मंदिर में किया जा रहा है,इस दिन का इंतज़ार पूरे वर्ष भर भक्तो का रहता है,भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ती है,दीपमालिकाओं को तरह -तरह से सजाई जाती है.
इस कार्यक्रम का उद्घाटन रानीगंज के समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद खैतान और ओम प्रकाश भुवालका ने किया,जबकि इस अवसर पर समाजसेवी संजय बाजोरिया, प्रदीप बाजोरिया, मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ