जामुड़िया बाजार में देशभक्ति एवं धार्मिक गीतों के साथ शान्ति पुर्ण रूप से सम्पन्न हुआ महावीर अखाड़ा



जामुड़िया - मंगलवार की संध्या जामुड़िया में महावीर अखाड़ा व पगड़ी वितरण के साथ मा दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सम्पन्न हुई. पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच जामुड़िया में महावीर अखाड़ा शान्ति पुर्ण रुप से सम्पन्न हुआ .प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जामुड़िया के एबी पिट,थानामोड़,जामुड़िया तीन नम्बर पम्प हाउस एवं जामुड़िया हाट तल्ला दुर्गा सेवा समिति महावीर अखाड़ा कमिटी द्वारा अपने अपने इलाकों से आए हुए सभी अतिथियों को सम्मान समारोह पगड़ी देकर किया गया .इस दौरान देश भक्ति एवं धार्मिक गीतों के साथ अखाड़ा कमिटीयों द्वारा जामुड़िया बाजार में लाठी डंडे से खिलाड़ियों ने अपने अपने कला को प्रस्तुत किया . इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी रही तथा जामुड़िया थाने की पुलिस निगरानी जगह जगह पर रखी गयी थी. इस मौके पर डीसीपी सेन्ट्रल ध्रुव दास ,एसीपी दो बिमान कुमार मिर्धा, एसीपी ट्रफिक प्रदीप कुमार मंडल, टीआई राना अंबिका, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह,सीआई सुशांतो चटर्जी,जामुड़िया थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, ट्रफिक ओसी प्रश्नजीत मंडल, आसनसोल नगरनिगम के मेयर परिषद सदस्य सुब्रतो अधिकारी, जामुड़िया बोरो के चेयरमैन शेख शानदार ,प्रेमपाल सिंह,साधन राय, शेख दिलदार ,पवन अग्रवाल,

जयप्रकाश डोकानिया ,महेश सावड़िया ,आईबी विभाग के संजीव समान्तो, श्रीपुर चुरुलिया एवं केन्दा तीनों के फाड़ी प्रभारी सह अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार