रानीगंज रेलवे सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी पूजा पंडाल का उद्घाटन डीआरएम चेतनानंद सिंह ने किया



 रानीगंज- रानीगंज रेलवे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने किया ,जबकि इस अवसर पर एडीआरएम, आशीष भारद्वाज , रेल विभाग के कई अधिकारी गण, रेलवे सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,महासचिव अनिल कुमार सिंह सह पूजा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे.यह पूजा इस वर्ष 69 वें वर्ष में प्रवेश किया है पूजा का थीम आदि मानव अपने पेट भरने के लिए किस तरह से जंगली जीवो का शिकार करते थे उसको दर्शाया गया.



वहीं सियारसोल उदय संघ द्वारा आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने किया. जबकि अवसर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष जुगल गुप्ता, सचिव दीपक गोप, पार्षद ज्योति सिंह , मोहन गोप सह कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे. वहीं रानीगंज के ईस्ट कॉलेज पाड़ा स्थित विवेकानंद पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने किया. ज्ञात हो कि इस बार विवेकानंद पल्ली सार्वजनिक दुर्गा पूजा का प्रथम वर्ष है एवं इस पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है.वहीं शिशुबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने पंचतत्व या पंचभूत की थीम के साथ इस बार अपना पूजा मंडप बनाया है. इस बार पूजा पंडाल का उद्घाटन आसनसोल के आशा निकेतन के दिव्यांग बच्चों द्वारा फीता काटकर किया गया ,जबकि इस मौके पर पूजा कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे. इस वर्ष की पूजा उनके 20वें वर्ष में प्रवेश किया है. उनकी पूजा का मुख्य आकर्षण पूजा मंडप होता है. करीब 11 लाख रुपये खर्च कर इस मंडप को बनाने में आर्ट कॉलेज के कलाकार करीब दो महीने से अथक मेहनत किया है. पूजा से पहले लंबे समय तक प्राकृतिक आपदाओं के कारण मंडप बनाने में आयोजकों को काफी मेहनत करनी पड़ी, फिर भी उन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए एक आकर्षक मंडप बनाया. यहां आकर्षक लाइटिंग की गई है, जिसमें रानीगंज के लाइटिंग आर्टिस्ट मौजूद हैं. इस वर्ष की पूजा में, उन्होंने पूजा मंडप में पंचतत्व के सभी विभिन्न पहलुओं को बड़ी कुशलता से प्रदर्शित किया है। साथ ही पूजा मंडप के बगल में बच्चों के लिए मेला भी लगा हुआ है.पिछली बार की ही तरह इस बार भी वे पूजा मंडप के बगल में चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा