सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन और उसकी महिला शाखा नारी बंधन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन




रानीगंज-रानीगंज की सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन और उसकी महिला शाखा नारी बंधन द्वारा रानीगंज के पीएन मालिया रोड स्थित सियारसोल राज हाई स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया .यहां पर तकरीबन 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, और 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई .यहां पर रानीगंज के रोनाई क्षेत्र से आए विनय चौधरी मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच किया. डॉक्टर ने लोगों की ईसीजी की. इसके अलावा गाइनोकोलॉजी ऑर्थोपेडिक सहित विभिन्न विभागों में डॉक्टरों ने लोगों की जांच की. इस मौके पर यहां पश्चिम बर्धमान जिले में रक्तदान के प्रणेता प्रवीर धर मुख्य रूप से उपस्थित थे.इनके अलावा रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ,चेयरमैन अरुण भरतीया, समाजसेवी अभिमन्यु भगत ,विनय चौधरी मेमोरियल हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर दीपेंद्र कुमार सिंह और प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिंटू कुमार गुप्ता उपस्थित थे.इस मौके पर पिंटू कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके संस्था की तरफ से लगातार समाज सेवा मूलक कार्य किए जाते हैं आज यहां पर रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि हाल ही में दुर्गा पूजा का त्योहार बीता. ऐसे में रक्तदान शिविरों का आयोजन कम हो गया था, लेकिन आज भी ऐसे कई मरीज हैं जिनको रोजाना रक्त की जरूरत पड़ती है खास करके थैलेसीमिया से जुझ रहे बच्चों को रक्त की काफी जरूरत पड़ती है. इसलिए आज इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता