ईसीएल के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर(सीएमडी) समीरन दत्त ने सातग्राम- श्रीपुर एरिया का दौरा किया



जामुड़िय-ईसीएल के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर(सीएमडी) समीरन दत्त द्वारा बुधवार को ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया का दौरा किया गया. इस दौरान सीएमडी द्वारा प्लास्टिक को पिघला कर ईट बनाने वाली वेस्ट प्लास्टिक प्रोडक्ट मशीन(डब्लूपीपीएम)मशीन का उद्घाटन फीता काट तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया.ईसीएल श्रीपुर एरिया के पुराने स्टोर के पास वेस्ट प्लास्टिक प्रोडक्ट मशीन लगाया गया है.उद्घाटन समारोह के दौरान संबोधित करते हुए ईसीएल के सीएमडी समीरन दत्त ने कहा कि प्लास्टिक अनश्वर है जो पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक है.उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने के साथ साथ लोगों के बीच इसके ना उपयोग करने का प्रचार करना होगा. कोल इंडिया द्वारा जितने भी कार्यक्रम दिए गए उसमें सबसे शीर्ष पर प्लास्टिक को उपयोग नहीं करने पर जोर दिया गया है.इस डब्लूपीपीएम मशीन से 25 से 30 हजार ईट प्लास्टिक उपकरणों को पिघला कर सातग्राम एरिया द्वारा बनाया जा सकता है ,जो पर्यावरण के लिए हितकर होगा.उद्घाटन समारोह के दौरान ईसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल नीलाद्री राय,डायरेक्टर फाइनेंस मंजर आलम,सतग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह,उप महाप्रबंधक राहुल सरकार, सतग्राम एरिया पर्सनल मैनेजर संजय भौमिक,निघा कोलियरी एजेंट एस राय,पर्सनल मैनेजर एके मजूमदार,पर्यावरण के सहायक प्रबंधक प्रभासी घोष,मनोज चौबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा