शिवपुर बाबा दयाटेश्वर शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह भू धसान के बाद मची अफरा- तफरी







जामुड़िया:जामुड़िया बोरों एक अंतर्गत वार्ड संख्या दो इलाके स्थित शिवपुर बाबा दयाटेश्वर शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह भू धसान के बाद गहरा गोफ बन जाने से अफरा तफरा मच गई.सोमवार अहले सुबह लगभग 50 फूट गहरा तथा 10 फूट चौड़ा धसान की घटना होने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालु सहित आस पास रहने वाले लोगों में आतंक छा गया. घटना की सूचना पाकर जामुड़िया थाना पुलिस द्वारा पहुंच कर धसान स्थल की घेराबंदी करा दिया गया है.बाबा दयाटेश्वर शिव मंदिर के पुरोहित पार्थ पांडेय ने बताया की सोमवार सुबह एक जेसीबी मशीन की पूजा करने के दौरान अचानक जमीन धंसने लगी, जिसके बाद किसी तरह से जेसीबी मशीन को हटाया गया.लोगो का कहना है कि जेसीबी मशीन के स्थान पर अन्य कोई दूसरा वाहन होता तो कोई बड़ी अनहोनी की घटना घट जाती .उन्होंने कहा की घटना के बाद से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है . बाबा दयाटेश्वर मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है.उन्होंने कहा की घटना को लेकर स्थानीय ईसीएल प्रबंधन से मुलाकात कर समस्या के समाधान की गुजारिश किया जाएगा.उन्होंने बताया की काफी पुराना ब्रिटिश जमाने में धसान स्थल के पास कोयला माइनिंग किया गया था ,जिसका परिणाम है की भू धसान की घटना घटी. भाजपा के जिला प्रवक्ता संतोष सिंह ने कहा की भू धसान की घटना के लिए पूरी तरह से ईसीएल प्रबंधन जिम्मेवार है.उन्होंने कहा की ब्रिटिश अमल में इस स्थान पर कोयला काटा गया है, जिसके बाद सही से बालू भराई नहीं किया गया, जिसके कारण भू धसान की घटना घटी .उन्होंने कहा की ईसीएल प्रबंधन को अति शीघ्र धसान स्थल की घेराबंदी करते हुए डोजरिंग कर भराई करना चाहिए .उन्होंने कहा की शिवपुर बाबा दायाटेश्वर मंदिर जामुड़िया के ख्याति प्राप्त मन्दिर है, जहां हर वक्त भक्तो का आगमन होता है.ऐसे में ईसीएल प्रबन्धन को जल्द से जल्द धसान स्थल की बालू भराई करनी चाहिए, जिससे किसी प्रकार के जान माल का नुकसान ना हो .पर ईसीएल पूरी तरह से बेपरवाह बनी हुई है .भू धसान की घटना की जानकारी होने के बाद भरी संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम धसान स्थल के पास पहुंचा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार