धसल सार्वजानिक दुर्गा पूजा का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया वर्चुअल उद्घाटन



जामुड़िया:- जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा फाड़ी अन्तर्गत बहादुरपुर ग्राम पंचायत स्थित धसल गाँव की सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष अपनी 16वीं वर्षगांठ मनाई. इस पूजा का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्चुअल माध्यम से किया. उद्घाटन समारोह में जामुड़िया के ज्वाइंट बीडीओ मोहम्मद नाजिमुल इस्लाम मोल्ला, पंचायत समिति की अध्यक्ष इंदिरा बाद्यकर, समाजसेवी संजय बाद्यकर, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सीआई (रानीगंज) सुशांत चट्टोपाध्याय और केंदा चौकी के प्रभारी अधिकारी लक्ष्मी नारायण दे मौजूद थे. इसके अलावा, धसल गाँव के प्रमुख व्यक्तित्व और स्थानीय ग्रामीण भी इस विशेष समारोह में उपस्थित थे.पूजा समिति के सचिव तपस घोष ने बताया कि लगभग 400 साल पहले इस गाँव में दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ करता था, लेकिन किसी अज्ञात कारण से यह पूजा बंद हो गई. कई सदियों तक गाँव में दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं हुआ.17 साल पहले गाँव के बच्चों के अनुरोध पर और पंडितों की मदद से फिर से दुर्गा पूजा शुरू की गई. गाँव के बड़े लोगों ने इस पुनः आरंभ में अहम भूमिका निभाई, और आज यह पूजा सफलता पूर्वक मनाई जा रही है. धसल सार्वजानिक दुर्गा पूजा समिति के प्रयासों से यह पूजा अब इस क्षेत्र का एक मुख्य आकर्षण बन गई है.. हर साल इस पूजा के दौरान गाँव के लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं, जो धसल गाँव में एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात