बहरामपुर में शूटआउट, बदमाशों ने तृणमूल कर्मी को मारी गोली, हुई मौत



 कोलकाता (पीबी टीवी)- पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर से बंगाल के बहरामपुर में शूटआउट का मामला सामने आया है. यहां पर एक तृणमूल कर्मी जो प्रमोटर व्यवसाय से जुड़ा हुआ था, उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है.




 प्राप्त जानकारी का अनुसार तृणमूल कर्मी और प्रमोटर व्यवसायी प्रदीप दत्ता मॉर्निंग वॉक के लिए घर पर निकला था. उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर दो बदमाश मोटरसाइकिल से आए और उन पर फायरिंग कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन पर कुल सात राउंड फायरिंग की गई. गोली लगने से तृणमूल कर्मी प्रदीप दत्त धरती पर गिर गये. 



दूसरी तरफ गोली के आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये, जिससे बदमाश वहां से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रदीप दत्त को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनका मृत्यु घोषित कर दिया। इस घटना के सामने आते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

  इधर प्रदीप दत्त की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मुर्शिदाबाद जिला बहरामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया है.

 इधर जानकारी मिलने पर मुर्शिदाबाद ज़िला परिषद के सदस्य राजीव हुसैन भी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और यह पूरे मामले में जांच की मांग की है. मृतक की पत्नी ने बताया कि प्रदीप दत्त का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी उन पर बदमाशों क्यों गोली चलाई है उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है उन्होंने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार का कई से कई सजा देने की मांग की है. बहरामपुर थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा