रानीगंज में भव्य सोलह आना मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन, हजारो भक्तो ने दी मां दुर्गा को विदाई




रानीगंज: रानीगंज के डालपट्टी मोड़ स्थित सोलह आना दुर्गा पूजा कमिटी की भव्य शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार की संध्या को किया गया.

हजारों की संख्या में भक्तों ने सोलह आना दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन में हिस्सा लिया. बीते वर्ष की भांति इस बार भी रानीगंज के डाल पट्टी स्थित सोलह आना दुर्गा पूजा जिसका पूजा से अधिक प्रतिमा विसर्जन का होता है . परंपरा के अनुसार लखी पूजा के बाद बुधवार के दिन यह विसर्जन किया जाता है, चूंकि यह भी कहा जाता है .रानीगंज का व्यवसायिक बंद गुरुवार को होती है इस दृष्टिकोण से पूजा का विसर्जन बुधवार को किया जाता है. पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष अजीत केशरी ने बताया कि पूजा से अधिक इस पूजा का विसर्जन का बजट होती है, एवं प्रातः से ही विसर्जन को लेकर तरह-तरह के तैयारी आरंभ की कर दी जाती है.इस बार पूजा विसर्जन में एक और जहां कई प्रकार के बैंड थे. कलाकारों ने विसर्जन के दौरान तरह-तरह की झांकी जिसमें भगवान की झांकी,श्रवण कुमार तथा रतन टाटा , भूत बेताल के अलावा जंगली व्यक्ति के साथ-साथ भगवान शंकर की झांकी प्रस्तुत की गई. विसर्जन यात्रा डाल पट्टी मोड़ से आरंभ होते हुए पी,एन मालिया रोड, शिशु बागान , थाना मोड़,सी आर रोड,बड़ा बाजार,तिलक रोड,नेताजी सुभाष बोस रोड होते हुए तारबंग्ला स्तिथ कुलु तालाब में प्रतिमा विसर्जन की गयी.

शोभायात्रा कब दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.


पूजा कमिटी के अध्यक्ष तपन चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार यह पूजा कमिटी का 128वां वर्ष था,, "मौसम खराब होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था. शहर के प्रत्येक चौराहे पर घण्टो से हजारों भक्त इस विसर्जन शोभायात्रा को देखने के लिए घण्टो इंतजार करते देखे गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार