महालया के अवसर पर रेल मंत्री ने दिए बंगाल को कई उपहार, नवनिर्मित नशीबपुर रेल ब्रिज के उद्घाटन के साथ कई ट्रेनों को दिखायी हरी झंडी






कोलकाता (पीबी टी वी ) महालया के अवसर पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज पश्चिम बंगाल को कई उपहार दिया। अजीमगंज-कासिमबाजार (वाया मुर्शिदाबाद) और कृष्णानगर-अजीमगंज ( वाया मुर्शिदाबाद ) लोकल ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी. साथ ही सियालदह स्टेशन पर एक रेस्तरां का भी उद्घाटन किया. रेलमंत्री ने  03024 अजीमगंज-कासिमबाजार ईएमयू पैसेंजर ट्रेन और 03023 कृष्णानगर-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई हैं. आज से नयी ट्रेनों की नियमित सेवा शुरू होगी. उक्त ट्रेनें मुर्शिदाबाद जिले के नाशीपुर में नवनिर्मित नाशीपुर रेल ब्रिज से होकर रवाना होगी.  माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 डिब्बे वाले कमरों से लेकर 12 कमरों तक चलने वाली राणाघाट लोकल  ट्रेन को भी हरी हरी झंडी  दिखायी . उन्होंने इस अवसर पर कहा कि 61 रेलवे परियोजनाएं सिर्फ जमीन नहीं मिलने के कारण रुकी हुईं हैं. राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य एक-दूसरे के पूरक हैं, राज्य सरकार से जमीन देने का अनुरोध उन्होंने ने किया।, माननीय रेल मंत्री ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं होगी, माननीय प्रधान मंत्री ने कहा है कि 61 रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार पैसा देगी। आज गांधी जयंती पर हम राष्ट्रपिता को याद करते हैं माननीय प्रधानमंत्री के अनुरोध पर हम आज सियालदा स्टेशन परिसर और अन्य स्थानों पर स्वच्छ अभियान चला रहे हैं, नसीबपुर पुल के खुलने से उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल की संचार व्यवस्था मजबूत होगी।  राधिकापुर का शुभारंभ हुआ है और हम राधिकापुर के लोगों को बधाई देते हैं।इस अवसर पर सुकांत मजूमदार सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता