इस बार भी नहीं निकली रानीगंज का महावीर अखाड़ा ,प्रशासन की व्यवस्था रह गई धरी की धरी रह गयी

 




 रानीगंज-विजयादशमी के उपलक्ष पर पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल आदि इलाकों में भी महावीर अखाड़े निकाले जाते है,रानीगंज में महाबीर अखाड़ा लखी पूजा के दूसरे दिन निकाली जाती है,लेकिन पिछले कुछ वर्षों से रानीगंज में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाये रखने के कारणों की वजह से प्रशासन द्वारा पहले के मार्ग पर महावीर अखाड़े निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है. इसे लेकर अखाड़ा समितियों के साथ प्रशासन का मतभेद चल रहा है, जिस वजह से पिछले 4 वर्षों से रानीगंज में अखाड़े नहीं निकल रहे हैं. इस साल भी अखाड़ा कमिटियों द्वारा रानीगंज में अखाड़े नहीं निकाले गए, अखाड़ा कमिटियों द्वारा सिर्फ विधि -विधान का पालन करते हुए पूजा अर्चना की गई. वहीं पुलिस द्वारा अखाड़ा निकालने की उम्मीद से पूरी तरह से मुस्तैद थी,चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद थे,पर अखाड़ा नहीं निकाली गयी. वहीं रानीगंज के सी आर रोड इलाके में महाराणा प्रताप अखाड़ा कमेटी की तरफ से भी अखाड़ा तो नहीं निकाला गया लेकिन परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना की गई सी आर रोड के निकट ही यह कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर महाराणा प्रताप अखाड़ा कमेटी के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप अखाड़ा कमेटी से जुड़े लोगों ने इस बात पर अपना असंतोष जाहिर किया कि पिछले कुछ वर्षों से रानीगंज में प्रशासन द्वारा उनको पुराने मार्ग पर अखाड़ा निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है जिस वजह से रानीगंज में ऐतिहासिक रूप से जो महावीर अखाड़े निकलते थे वह बंद हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन के तरफ से अखाड़ा निकालने की अनुमति न देना दुर्भाग्यपूर्ण है, और रानीगंज के लोगों को एक अलौकिक दृश्य से वंचित किया जाता है.दूसरी कमिटियों ने भी सिर्फ अपने -अपने परिसर में करतब दिखाकर रस्म पूरा किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार