एक रात के बारिश में रानीगंज के कई इलाके हुए जल मग्न ,यादव पाड़ा के घरों में घुसा पानी





 रानीगंज-बुधवार की सारी रात हुए बारिश के कारण रानीगंज के कई इलाका हुआ जलमग्न. आसनसोल नगर निगम के 37 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के यादव पाड़ा में एक रात की बारिश की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया .यादव पाड़ा के कम से कम 40 घरों में पानी घुस गया है ,जिससे कि लोग बेहद परेशान हैं यहां तक की हालत ऐसी हो गई है कि लोग अपने घरों में रह नहीं पा रहे हैं .अपने घरों से उनको बाहर रहना पड़ रहा है .यहां के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है कि ऐसा हुआ है इससे पहले भी दो बार ठीक ऐसी ही स्थिति बन चुकी है, लेकिन यहां के पार्षद रूपेश यादव से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ, वह सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन देते हैं. लेकिन इस समस्या के समाधान को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जाता. इलाके के लोगों का कहना है कि रानीगंज के कई हिस्सों की निकासी व्यवस्था को यहां के निकासी व्यवस्था से जोड़ देने की वजह से ही यह समस्या हुई है. अगर दूसरे इलाकों के निकासी व्यवस्था को अन्य जगहों की तरफ मोड़ दिया जाए तो फिर यह समस्या नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं किए जाने की वजह से एक रात की बारिश में ही यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि उनके घरों में सीने तक पानी घुस गया है जिस वजह से लोग बेहद परेशान हैं उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी समस्या हो गई है यहां के लोगों ने स्थानीय पार्षद को फोन किया था लेकिन उन्होंने कहा कि वह अभी किसी दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त हैं .कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने वार्ड में आएंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह से अगर एक रात के बारिश में ही पूरा यादव पाड़ा जलमग्न हो जाए तो यहां के लोग कहां जाएंगे. वही इस बारे में इलाके के पार्षद रूपेश यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि एक रात की बारिश में ही उनके वार्ड के यादव पाड़ा में इस तरह की घटना हुई है की कई स्थान जलमग्न हो गए हैं .लोगों के घरों में पानी घुस गया है. एक पार्षद होने के नाते वह इस बात के लिए दुखित हैं लेकिन उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया और विश्वास के साथ कहा कि आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा. क्योंकि उस इलाके में जो एक कच्चा हाई ड्रेन है उसको कंक्रीट का बनाने के लिए डीपीआर तैयार हो गया है और बहुत जल्द उस पर काम शुरू हो जाएगा. इसलिए आने वाले समय में यहां के लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा .उन्होंने कहा कि वह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का इलाका है पहले वहां पर ईसीएल सीएसआर फंड से काम होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है. जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तबसे बंगाल को हर तरह से वंचित किया जा रहा है .इसलिए ईसीएल का सीएसआर फंड भी बंद हो चुका है, लेकिन उन्होंने विश्वास दिलाया कि बहुत जल्द वहां पर कंक्रीट हाइ ड्रेन बनाने का काम शुरू हो जाएगा और इस परेशानी का एक स्थाई समाधान निकल जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा