युवक की मौत के पश्चात शव को सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग





जामुड़िया-शनिवार की रात जामुड़िया थानान्तर्गत बीजपुर गांव निवासी 42 वर्षीय मनोज बाउरी की घायलावस्था में हुई मौत के कारणों का पर्दाफाश करने की मांग करते हुए मनोज बाउरी के शव को बीते संध्या रानीगंज से जामुड़िया जाने वाली सड़क पर रखकर घण्टो प्रदर्शन किया गया. स्थानीय लोगों का दावा है कि जो लोग कल रात मनोज को घर से लेकर आये थे, वे किसी न किसी तरह से मनोज के मौत के दोषी हैं ,और उन्होंने उन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मृतक मनोज बाउरी के परिवार को सहायता और मुआवजे के साथ आश्रित को नौकरी देने की मांग की. सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि पुलिस प्रशासन आयी और बिना कोई संतोष जनक जवाब दिये वापस लौट गयी,हालांकि दुर्गापूजा के एकादशी की सन्ध्या जब लोग पूजा घूमने के लिए घर से निकले,इस दौरान इस तरह सड़क जाम करने से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है. इस बारे में मनोज बाउरी के मामा जयदेव बाउरी ने बताया कि मनोज के घायल होने की खबर सुनकर जिस स्थान पर जाने के लिए कहा एवं जब वहां पर पहुंचे तो देखा कि वहां कोई भी नहीं है. काफी देर इंतजार करने के बाद देखा कि एक टोटो पर मनोज को दो व्यक्ति लेकर आ रहे हैं. घायल मनोज को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने कहा कि इसकी हालत बेहद खराब है, इसे या तो दुर्गापुर या वर्धमान मेडिकल कॉलेज लेकर जाने की जरूरत है. डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि मनोज की छाती और गले में चोट लगी है ,कुछ।देर पस्चात उसकी मृत्यु हो गयी.जयदेव बाउरी का कहना है कि पहले उनको यह कहा गया कि मनोज सड़क हादसे का शिकार हुआ है, लेकिन रविवार सवेरे उनसे उसके साथियों ने कहा कि वह नाली में गिर गया है. दो तरह की बातें सामने आ रही हैं .सत्यता की जांच की मांग को लेकर वह लोग रास्ता जाम करके बैठे हैं. वह चाहते हैं कि मनोज की मौत की असलियत सामने आये. उन्होंने कहा कि उनको किसी पर शक नहीं है, क्योंकि जो दो व्यक्ति मनोज को लेकर आए थे वह मनोज के दोस्त थे, इसलिए वह लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उसके साथ क्या हुआ. मनोज के एक और रिश्तेदार पंचानन बाउरी ने कहा कि उन लोगों ने इस बात को लेकर रोड जाम किया है कि मनोज का एक 5 साल का छोटा बेटा है, अब जबकि मनोज की मौत हो गई है तो उसके परिवार का क्या होगा यही सोचकर वह चाहते हैं कि मनोज के किसी आश्रित को नौकरी दी जाए, ताकि मनोज का परिवार बच सके और वह चाहते हैं कि जिसने भी इस घटना का अंजाम दिया है उसको सजा मिले.घण्टो चले यह प्रदर्शन पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन के पश्चात देर सन्ध्या समाप्त हुई,वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता