छठ पूजा को लेकर मेयर फिरहाद हाकिम ने की अहम बैठक , पूजा के दौरान केएमडीए के चालीस घाट और कोलकाता नगर निगम के 18 अस्थायी घाट होंगे




कोलकाता : इस वर्ष  छठ पूजा के दौरान केएमडीए के चालीस घाट और कोलकाता नगर निगम  के 18 अस्थायी घाट शहर में होंगे। बुधवार को कोलकाता नगर निगम में मेयर फिरहाद हकीम के नेतृत्व में छठ पूजा को लेकर एक अहम बैठक हुई. बैठक में  कोलकाता पुलिस, बंदरगाह अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हालाँकि, बैठक में भारतीय रेलवे से कोई भी मौजूद नहीं था। मेयर की मानें तो उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि आज की बैठक के बारे में रेलवे अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी जाये. इसके अलावा छठ पूजा के लिए कोलकाता शहर के मध्य में छह स्थानों पर कृत्रिम जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। इस दिन मेयर ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण घाट पर अभी भी जलाशयों में काफी मात्रा में पानी  जमा है, इसलिए वहां से पानी हटाया जाये और घाट की सीढ़ियों की अच्छे से सफाई करायी जाये. अन्यथा कभी भी खतरा हो सकता है।  किसी भी खतरे को टालने के लिए कोलकाता नगर पालिका अभी से कड़ी नजर रख रही है. दूसरी ओर, कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक रवीन्द्र सरोवर पर कोई घाट नहीं होगी , इसकी जगह दूसरी जगह घाट की व्यवस्था की गयी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात