इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रानीगंज शाखा 12 घंटे तक जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन का समर्थन में प्रतीकात्मक रूप से अनशन किया






रानीगंज-10 सुत्री मांगों के समर्थन में कोलकाता में जूनियर डॉक्टर पिछले 10 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं.मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रानीगंज शाखा द्वारा भी प्रातः 8:00 बजे से लेकर 12 घंटे तक उन डॉक्टरों के आमरण अनशन का समर्थन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से अनशन किया. इस बारे में जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रानीगंज शाखा की अध्यक्ष डॉक्टर चैताली बसु ने कहा कि आज 10 से ज्यादा दिन हो गए कोलकाता के जुनियर डॉक्टर आमरण अनशन कर रहे हैं. उन्हीं डॉक्टर के समर्थन में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रानीगंज शाखा की तरफ से भी 12 घंटे के प्रतीकात्मक अनशन किया गया है. आई एम ए राज्य कमिटी के सदस्य डॉ एस के बासु ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हेडक्वार्टर से यह हिदायत दी गई है कि डॉक्टरों के समर्थन में यह कार्यक्रम किया जाए . अनशन मंच पर डॉ एस के बासु,पियाली दास गुप्ता, डॉ एस माजी,डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, सुरेश रजक,डॉ गौतम कुमार,समीरन दास गुप्ता सह अन्य कई डॉक्टर उपस्थित थे. इमरजेंसी सर्विस के लिए वह सभी डॉक्टर चले गए हैं,पर वे अपना कार्य कर अनशन में शामिल हो रहे हैं. उनका अनशन 12 घंटे तक जारी रहेगा .रानीगंज के चिकित्सक भी कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों के साथ है.राज्य की मुख्यमंत्री से आवेदन करता हूँ ,वे सठीक पीड़िता को न्याय दिलाने में तत्काल कदम उठाए,ताकि अनशन समाप्त हो.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार