कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बांसड़ा साईडिंग में मेगा प्लांटेशन अभियान संपन्न

एक पेड़ माँ के नाम' थीम पर सीएमडी ने किया अभियान का शुभारंभ 


मिलि'ज गार्डेन में स्वामी विवेकानंद के स्टेच्यू का अनावरण 





जामुड़िया-भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में ईसीएल में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के बांसड़ा साईडिंग में कंपनी के सीएमडी समीरन दत्ता के नेतृत्व में ढाई हज़ार पौधे लगाए गए. इस दौरान सीएमडी के साथ कंपनी के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान व शिव नारायण पाण्डेय, निदेशक (वित्त व कार्मिक) मो. अंजर आलम तथा निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि राय प्रमुखता से मौजूद रहे. ग़ौरतलब है कि 'एक पेड़ माँ के नाम' की थीम पर यह पौधारोपण अभियान संपन्न हुआ.इस अभियान के बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि समीरन दत्ता ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' की थीम पर आज हम वृहद रूप से यहाँ उपस्थित होकर समन्वित रूप से पौधारोपण कर रहे हैं .यह पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को स्थापित करता है. उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान से आप सबों को खुले मन से जुड़ना चाहिए.उल्लेखनीय है कि इसके पहले क्षेत्र की बेलबाद साईडिंग के मिलि'ज़ गार्डेन में स्वामी विवेकानंद के नवनिर्मित स्टेच्यू का अनावरण भी सीएमडी समीरन दत्ता ने किया . आगत सभी अतिथियों का स्वागत कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस. सी. मित्रा ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार