बंगाल में फिर से पीजीटी महिला डॉक्टर को मिली धमकी, सागर दत्त मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने फिर से शुरू किया हड़ताल




कोलकाता (पीबी टीवी) -  आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत और हत्या के विरोध में अभी भी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. राज्य सरकार के तरफ से भी चिकित्सा और चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं. लेकिन दुखद बात यह है कि इसके बाद भी बंगाल के अस्पतालों में चिकित्सकों को धमकी देने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के मामले बंद नहीं हो रहे हैं. इस बार बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की कमरहाट्टी के सागर दत्त मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला पीजीटी डॉक्टर को धमकी देने का मामला सामने आया है. मरीजों के परिजनों की तरफ से महिला पीजीटी डॉक्टर को धमकी दी गई कि अगर वह मरीज को सीपीआरओ नहीं देती है तो उसके साथ भी आरजी कर जैसी घटना को अंजाम दिए जाएगा। यहां तक की महिला के साथ शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करने का आरोप है. डरकर पीजीटी  महिला डॉक्टर एक कमरे में छिप गई थी. इस मामले को लेकर सागर दत्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर से जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल शुरू कर दिया है. जूनियर  डॉक्टरों  ने आरोप लगाया है कि पुलिस की  निष्क्रियता के कारण यह सब कुछ  हुआ है. पुलिस जब तैनात है, तो  इतनी ज्यादा संख्या में मरीज के परिजन अस्पताल के ऊपरी वार्ड तक कैसे पहुंच गए.  आपको बता दे की रंजना साव नामक एक महिला को सागर दत्त मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सांस लेने की समस्या से पीड़ित मरीज की अस्पताल में मौत हो गई. इसके बाद महिला की परिजनों ने इलाज मिला लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि मरीज का इलाज नहीं किया गया, इसी कारण मौत हुई है. लेकिन इस घटना से जूनियर डॉक्टर काफी डरे हुए हैं और उन्होंने सुरक्षा की मांग को लेकर फिर से हड़ताल शुरू कर दिया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार