महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इंडिया पावर द्वारा मेडिकल अस्सिटेंट प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन




 जामुड़िया - महिलाओं को आत्मनिर्भर् शील बनाने के लिए इंडिया पावर की ओर से शिवपुर पावर हाउस स्टेशन में सीएसआर के तहत मुकेश हिम्मत सिंगीका फाउण्डेशन के सहयोग से महिलाओं को मेडिकल अस्सिटेंट (आया) ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन इंडिया पावर के निदेशक सोमेश दास गुप्ता ने किया . यह ट्रेनिग सेन्टर में भाग लेने वाले महिलाओं की उम्र सीमा 18 से 30 साल किया गया ,जो कम से कम माध्यमिक पास होना अनिवार्य है. इनका कार्य होगी जब कोई व्यक्ति बिमार पड़ता है तो उस मरीज को घर में ईमरजेंसी के समय दवा एवं इंजेक्शन देने तथा मरीज की सेवा करने के लिए होगी. इस अवसर पर कम्पनी के डायरेक्टर सोमेश दास गुप्ता ने बताया कि अपने परिवारो को जीवन चलाने के लिए बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने परिवारो को छोड़कर कार्य करने हेतू बाहर चले जाते हैं ,लेकिन उनके घरों में जो बड़े बुजुर्ग रहते हैं उनका शरीर अस्वस्थ होने पर उन्हें दवा ओर इंजेक्शन देने वाले कोई मिल नहीं पाता है .इसे ध्यान में रखते हुए फिलहाल प्रथम चरण में 30 महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए इस आया ट्रेनिंग सेन्टर का उद्घाटन किया गया है,जिनकी ट्रेनिंग छह माह के लिए होगी . प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात इन्हें सरकारी एवं बेसरकारी अस्पताल में भी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा .इस मौके पर इंडिया पावर के सुबीर दास, मृणाल मुखर्जी, कृष्ण कुमार, अयन नाग, जयंतो बोस, अपुर्व चटर्जी, अरिन्दम कुंडू ,मोहन सेन गुप्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार