छेड़खानी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार




कोलकाता (पीबी टीवी)। आरजी घटना को लेकर पूरे राज्य में माहौल काफी गर्म है। इस बीच दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में छेड़खानी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट पीट कर मार डालने का सनसनी खेज मामला सामने आया है । मृतक का नाम बब्लू पहाड़ी (62) है। स्थानीय मंदिरबाजार क्षेत्र के निवासी था। पुलिस ने इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना की शुरुआत बुधवार को हुई. मथुरापुर के उत्तरी लक्ष्मीनारायणपुर इलाके की एक 27 वर्षीय महिला अचानक बीमार पड़ गई। परिवार वालों को लगा कि महिला पर भूत-प्रेत का साया है। वे उसे ओझा बब्लू पहाड़ी को उस घर में बुलाया गया. आरोप है कि बब्लू ने महिला को झाड़फूंक करने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ की. इससे महिला के परिजन नाराज हो गये और ओझा की पिटाई शुरू कर दी. पिटाई से वह बुरी तरह से घयाल हो गया. खबर पाकर पुलिस गांव आ गयी. उसे बचाकर मथुरापुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ओझा के परिवार की शिकायत के आधार पर मथुरापुर थाने की पुलिस पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार