महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के प्रतिवाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा काला सफेद गुब्बारा आकाश में छोड़ा गया





रानीगंज-कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रानीगंज शाखा की तरफ से लगातार आंदोलन किया जा रहा है. मंगलवार को इसी क्रम में संगठन के रानीगंज कार्यालय से एक विरोध रैली निकाली गई. यह रैली मुख्य सड़क नेताजी सुभाष बोस रोड तक पहुंची और काले गुब्बारे तथा सफेद गुब्बारा आकाश में छोड़ा गया और जस्टिस फार अभया की मांग को फिर से दोहराया गया .इस मौके पर यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के केंद्रीय कमिटी के सदस्य डॉ समरेंद्र कुमार बासु,रानीगंज शाखा की अध्यक्ष डॉक्टर चैताली बसु ,सचिव पियाली दास गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल , समीरन दास गुप्ता, अनिर्बान घोष ,बुलबुल सामंत ,सुभोजित दे,रानीगंज सिटीजेन्स फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम घटक के अलावा आई एम ए संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे. इस मौके पर डाक्टर चैताली बसु ने कहा कि अभी भी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जिस महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उनकी हत्या हुई थी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है. जब तक उनको इंसाफ नहीं मिलेगा संगठन की रानीगंज शाखा लगातार आंदोलन करते रहेगी .उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संगठन की तरफ से दो कार्यक्रम किये जा रहे हैं. हर रविवार को अभया क्लीनिक लगाया जा रहा है .सुबह 9:00 से 11:00 तक यह क्लीनिक चलेगा .यहां पर हर व्यक्ति की निशुल्क चिकित्सा होगी और हर गुरुवार को स्ट्रीट कॉर्नर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस गुरुवार को पीर बाबा की मजार के पास स्ट्रीट कॉर्नर किया जाएगा. वहां पर चादर चढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि महिला डॉक्टर को इंसाफ मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने भारत की न्यायपालिका पर भरोसा जताया और कहा कि जब तक महिला डॉक्टर को इंसाफ नहीं मिलता उनका आंदोलन जारी रहेगा .इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को बदला गया है जो नए पुलिस कमिश्नर आए हैं वह भी एक आईपीएस अधिकारी है और उनको पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले को अच्छी तरीके से देखेंगे और पीड़िता को न्याय मिलेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार