मिट्टी का मकान गिरने से एक वृद्धा की हुई मौत




बांकुड़ा-मिट्टी का मकान गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका का नाम ज्योत्सना बागदी है. वह 54 वर्ष की बताई जा रही है। घटना बांकुड़ा के ब्लॉक 2 के हरियालगोडा गांव की है. इसे लेकर पिछले एक सप्ताह में बांकुडा जिले में दीवार ढहने से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है।  

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतका ज्योत्सना बागदी हरियालगोडा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में रहती थी, लेकिन कल घर के बगल में बने कच्चे रसोईघर के पास से गुजरते समय अचानक रसोईघर की दीवार उसके ऊपर गिर गयी. स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर बांकुडा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निम्न दबाव के कारण बांकुडा में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि बारिश की वजह से ऐसा हादसा हुआ। घटना के बारे में उनके बेटे मिठू बागदी ने बताया के दोपहर को उनकी मां गायों को खाना देने के लिए गई थी, जब वह वापस लौट रही थी तब अतिरिक्त बारिश की वजह से दीवार उसके ऊपर गिर गई जिससे उनके कमर में चोट लगी, उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका. वहीं घटना के प्रत्यक्ष दर्शी प्रसनजीत बागदी ने बताया कि जब यह घटना घटी तब वह मौके पर मौजूद थे

 दीवार महिला के शरीर के ऊपर गिर गई उन्होंने चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा किया और दीवार को हटाकर महिला को निकाला लेकिन महिला की हालत काफी खराब हो चुकी थी ,उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका .उन्होंने कहा कि अभी भी इलाके में ऐसे कई घर है जो कभी भी गिर सकते हैं और कोई बड़ा हादसा हो सकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात