रानीगंज-राष्ट्रीय राजमार्ग 19 नॉर्थबुक कोलियरी के समीप एक नाले के बगल स्तिथ जंगल में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गई.
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को देखा और जामुड़िया थाने के श्रीपुर फाड़ी पुलिस को सूचना दी, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. इस घटना की खबर पाकर आसनसोल निगम के शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई, लेकिन शव के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका. स्थानीय क्षेत्र के निवासियों और एमएमआईसी का दावा है कि किसी बेघर व्यक्ति के वहां गिर जाने से ऐसी घटना घटी होगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन घटना की जांच करेगी और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी. बहरहाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक शख्स के पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है, मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है. घटना स्थल पर जाने के बाद पता चला कि व्यक्ति का शव नार्थ बुक कोलियरी क्षेत्र से गुजरने वाले जल निकासी चैनल के बगल के जंगल में पड़ा था, लेकिन शव वहां कैसे आया,या उस व्यक्ति के किसी तरह गिर गया .बीते तीन दिनों के तेज बारिश उक्त इलाके में काफी अधिक जमा हो गई थी,संभवत पानी में गिरने से उसकी मौत हुई , या किस तरह मौत हुई, वह एक रहस्य है .



0 टिप्पणियाँ