सीआईएसएफ के डीआईजी प्रताप सिंह पहुंचें आरजी कर मेडिकल कॉलेज, तोड़फोड़ मामले में एक्शन, तीन पुलिस अधिकारी सस्पेंड






कोलकाता(पीबी टीवी)कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दो असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। वहीं एक इंस्पेक्टर शामिल हैं। गौरतलब है कि बीते हफ्ते लोगों की भीड़ ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ और हिंसा की थी। यह हिंसा उस वक्त हुई, जब महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के मामले में मेडिकल छात्र और डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।  

15 अगस्त की सुबह कुछ लोगों के समूह ने चिकित्सा सुविधा में प्रवेश कर आपातकालीन विभाग, नर्सिंग स्टेशन और मेडीसीन स्टोर में तोड़फोड़ की थी। सरकारी अस्पताल में यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ मध्य रात्रि में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

वहीं सीआईएसएफ के डीआईजी के प्रताप सिंह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे हैं। वे मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए अस्पताल के अधिकारियों से मिलने वाले हैं। डीआईजी के प्रताप सिंह ने कहा, "हमें अपना काम करने दीजिए। हम यहां कुछ काम के लिए आए हैं। मैं अपना काम कर रहा हूं जो उच्च अधिकारियों द्वारा मुझे सौंपा गया है।"

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चेस्ट डिपार्टमेंट के सेमिनार हॉल में गंभीर चोटों के निशान के साथ मिला था। जिसके बाद पता चला कि ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसको मौत के घाट उतारा गया। इस हादसे के बाद देशभर के डॉक्टर न्याय और सुरक्षा की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार