मिठाई व्यापारियों के संगठन के "मिष्टी उद्योग" रानीगंज चैप्टर की बैठक कर मिठाई एवं चनाचूर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी.




रानीगंज-पूरे बंगाल के मिठाई व्यापारियों के संगठन के "मिष्टी उद्योग" रानीगंज चैप्टर की तरफ से गुरूवार को रानीगंज के लायंस कम्युनिटी हॉल में बैठक के जरिए मिठाई तथा चनाचुर व्यापारियों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उसे पर विचार विमर्श किया गया और इन समस्याओं का निदान कैसे हो इस पर मतों का आदान-प्रदान हुआ. इस बैठक में सबसे प्रमुख समस्या जिसे मिठाई एवं चनाचूर व्यापारियों ने सामने रखी वह है व्यापार से विभिन्न लाइसेंस प्राप्त करने की, समस्या चाहे वह ट्रेड लाइसेंस हो या फायर लाइसेंस हो या गार्बेज टेक्स .व्यापारियों का कहना था कि इन सभी लाइसेंस को प्राप्त करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने की आवश्यकता है ,ताकि व्यापारियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े .इस बारे में संगठन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यहां पर पूरे बंगाल से मिठाई व्यापारी आए हैं चाहे वह पूर्वी वर्धमान हो मुर्शिदाबाद हो जियागंज या अन्य कोई क्षेत्र सभी क्षेत्रों से मिठाई एवं चनाचूर निर्माता व्यापारी आए हैं और अपनी-अपनी समस्याओं को इस बैठक में सामने रख रहे हैं और उनके समाधान के रास्ते खोजने की कोशिश की जा रही है, जिससे कि प्रशासन के सामने अपनी समस्याओं को रखा जाए .खास करके विभिन्न प्रकार के लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जो समस्याएं उत्पन्न होती है उनको कैसे दूर किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि मिठाई व्यापारियों को अपना व्यापार जारी रखने की दिशा में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन के सामने किस तरह से अपनी समस्याओं को रखा जाए ताकि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण हो सके इस पर आज की बैठक में चर्चा की गई .इस मौके पर यहां कृष्ण मुरारी वैद्य, ऋषि गोयनका, अमित कुमार खेरिया, अजय तिवारी, तारक गोराई सहित मिठाई और चनाचूर व्यापारी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार