बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू जागरण मंच द्वारा विरोध रैली निकाली गई





रानीगंज-बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदू समाज के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है, उसके खिलाफ बुधवार को रानीगंज में हिंदू जागरण मंच द्वारा रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से एक विरोध रैली निकाली गई. यह विरोध रैली रानीगंज के विभिन्न इलाकों में घूम कर नई बस स्टैंड के पास एक विरोध सभा में तब्दील हो गयी. यहां पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा की और मांग की की तुरंत हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद किया जाए. इनका कहना है कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदू समाज के लोगों के घर जलाए जा रहे हैं. हिंदुओं की हत्या की जा रही है. उनकी बहू बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. वह कहीं से भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है .उन्होंने कहा कि दुनिया भर के हिंदू को एक होने की जरूरत है ,तभी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे यह अत्याचार बंद होगा. इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के देव कुमार बोस, डॉक्टर राजा भौमिक, मैनाक वर्मा, शताब्दी चटर्जी, दीनबंधु जोशी सहित बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात