आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए शर्मनाक घटना के खिलाफ भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया




जामुड़िया: जामुड़िया बाजार स्तिथ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए शर्मनाक घटना के खिलाफ भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया गया.इस दौरान भाजपा के जामुड़िया विधानसभा से प्रार्थी रहे तापस राय ने कहा की कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के दोषियों को बचाने में यह सरकार जुटी हुई है .वहीं महिला मुख्यमंत्री के होते हुए पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है. उन्होंने कहा की एक कार्यरत महिला डॉक्टर के साथ हुई अपराधिक घटना की जितनी भी निंदा किया जाए, कम होगा. इस घटनाओं ने शर्मशार कर दिया है.उन्होंने कहा की महिला उत्पीड़न के कारण ममता सरकार से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती है .पश्चिम बंगाल के सभी जगहों पर यह आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान भाजपा नेता संजय सिंह,साधन माजी,राम अधिकारी, तोतन मोदक,राहुल चौबे,मंत्रिमय घोष,पिनाकी राय,अनिरुद्ध पासवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात