आरजी कर के मामले में दोषियों को सजा देने की मांग पर जामुड़िया तृणमूल कांग्रेस ब्लाक एक द्वारा चांदा मोड़ के समीप धरना प्रदर्शन



जामुड़िया': आर जी कर मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर रविवार को जामुड़िया तृणमूल कांग्रेस ब्लाक एक द्वारा चांदा मोड़ के समीप मंच पर धरना प्रदर्शन किया . इस मौके पर जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी ने कहा की जिस तरह से एक मेडिकल छात्रा का बलात्कार कर उसकी बेहरमी से हत्या की गई उसकी जितनी भी निंदा की जाए बहुत ही कम है

  इस घटना के बाद राज्य प्रशासन ने तुरंत हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इससे साबित होता है कि पश्चिम बंगाल की सरकार दोषियों को सजा दिलवाने को लेकर कोई भी कसर नही छोड़ रही है ,जबकि वामपंथी नेता, कार्यकर्ताओं और भाजपा दोनों एक साथ मिलकर एक साजीश के तहत इस पर राजनीति कर लोगों को भ्रमित कर रही है, लेकिन इस शर्मनाक घटना पर राजनीतिक करने की जरूरत नहीं है जो भी इस घटनाक्रम में लिप्त है उन्हें जल्द से जल्द कड़ी सजा देनी होगी ,ताकि आने वाले समय में फिर से इस तरह घटना को अंजाम देने पर उन्हें सौ बार सोचना होगा. इस मौके पर जिला सभाधीपति विश्वनाथ बाउरी, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, शेख शानदार, पार्षद भोला हेला, उषा पासवान ,बैशाखी बाउरी, मृदुल चक्रवर्ती, प्रेमपाल सिंह ,पिन्टू कुमार दतो, सिखा दास, सुवर्णो चटराज के अलावे काफी संख्या में टीएमसी के समर्थक इस धारना मंच पर मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा