नदिया में तक्षक के साथ तीन गिरफ्तार, हो सकता है अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, जाँच में जुटी पुलिस




 कोलकाता (पीबी टी वी)। नदिया के सीमावर्ती इलाके से तक्षक की तस्करी करते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को लोगों को आज कोर्ट में पेश किया गया। 

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर नदिया के छपरा सीमावर्ती इलाके से पुलिस ने तक्षक  के साथ तस्करों को पकड़. तक्षक की खरीद-बिक्री करने के लिए ले जा रहे तीन युवकों को छपरा थाने की पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया. जानकारी अनुसार गुप्त सूत्र से सूचना मिलने पर पुलिस ने छपरा थाना क्षेत्र के मास्टरपाड़ा में पहले से ही पुलिस बल तैनात कर दिया था. जैसे ही उनकी टैक्सी इस इलाके में पहुंची पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कार से अलग-अलग राज्यों में तस्करी की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार किये गये आरोपियों  के नाम अफरान सेख, भोला मिया और अमनूर सेख हैं. अफरान सिख बिहार का रहने वाला है. हालांकि पुलिस इस बात की जानकारी लेने में जुटी है कि यह टैक्सी कहां से लाई गई थी और क्या इसके पीछे तो कोई विदेशी  कनेक्शन नहीं है. गिरफ्तार लोगों के खिलाफ छपरा थाने की पुलिस ने  वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया  है. गिरफ्तार तीनों को रविवार को विशेष अदालत में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार