रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज द्वारा श्री गुरु नानक विद्यालय को प्रदान किया लैबोरेटरी की सामग्री






 रानीगंज-रोटरी क्लब आफ रानीगंज द्वारा गुरुवार को रानीगंज के श्री गुरु नानक विद्यालय में कक्षा 11 और 12 के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री के लेबोरेटरी में उपयोग में आने वाले यंत्रों को प्रदान किया गया और आज इसका उद्घाटन हुआ .इस मौके पर यहां स्कूल के प्रधानाध्यापक आरएन त्रिपाठी के रोटरी क्लब के जिलापाल सुखविंदर सिंह, उप जिला पाल मनीष शराफ़, जिला सचिव अजीत भगत,रोट्रेक्ट क्लब के चैयरमेन प्रदीप बाजोरिया, रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष ऋषि टोडानी, दीपक संथोलिया सहीत अन्य सदस्य उपस्थित थे. इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से रोटरी क्लब आफ रानीगंज और रानीगंज के व्यापारी समाज में स्कूल के विकास में सहयोग किया है इसे वह कभी नहीं भूल सकते . आज स्कूल में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री लैबोरेट्री में उपयोग में आने वाले यंत्रों को प्रदान किया गया और आज इसका उद्घाटन हुआ. उन्होंने इसके लिए रोटरी क्लब आफ रानीगंज को धन्यवाद दिया . उन्होंने भरोसा जताया की आने वाले समय में रानीगंज में गुरु नानक विद्यालय एक ऐसा स्कूल बनकर उभरेगा जहां से विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. वहीं इस बारे में रोटरी क्लब आफ रानीगंज के डिस्ट्रिक्ट 3240 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुखविंदर सिंह ने कहा के रोटरी क्लब 200 से अधिक देशों में कार्यरत है . मुद्दों पर संगठन की तरफ से काम किया जाता है इनमें से शिक्षा का प्रसार सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है. उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को ध्यान में रखते हुए गुरु नानक विद्यालय में आज फिजिक्स और केमिस्ट्री के लैबोरेट्री का उद्घाटन हुआ जहां पर संगठन की तरफ से लेबोरेटरी में इस्तेमाल होने वाले यंत्रों को प्रदान किया गया, ताकि यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फिजिक्स और केमिस्ट्री में प्रैक्टिकल करने में कोई समस्या ना आए. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आफ रानीगंज हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहना चाहता है और आज का यह कार्यक्रम किसी के तहत किया गया. दूसरी तरफ जब हमने इस बारे में स्कूल के विद्यार्थियों से बात की तो उन्होंने लैबोरेट्री की सुविधा उपलब्ध होने पर खुशी जताई और कहां की अब उनको विज्ञान विभाग में प्रैक्टिकल करने में समस्या नहीं आएगी . इससे पहले लैबोरेट्री नहीं होने से विज्ञान विभाग में प्रैक्टिकल करने में उनका समस्याएं आती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब प्रेक्टिकल करके वह हर एक विषय को बारीकी से समझ पाएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार