जामुड़िया के केलस्टर कारखाना में श्रमिक की मौत के पश्चात मुआवजा तथा नौकरी की मांग को लेकर श्रमिक के परिवार ने शव को लेकर किया प्रदर्शन



 जामुड़िया:जामुड़िया औधोगीक क्षेत्र के शेखपुर मोड़ के पास स्तिथ कैलेस्टर नामक एक निजी कारखाना में काम करने वाले एक आदिवासी मजदूर की मौत के बाद स्थानीय माझी पाड़ा के ग्रामीणों द्वारा फैक्ट्री गेट जाम कर जमकर प्रदर्शन किया.मृत श्रमिक के परिजनों को मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग करते हुए शव को गेट के बाहर रख प्रदर्शन किया गया.शेखपुर माझी पाड़ा निवासी मोहन सोरेन ने बताया की मृत श्रमिक शिबू टुडू(35) कारखाना का स्थाई श्रमिक तथा फैक्ट्री में काम करने के दौरान अस्वस्थ हो गया था. बीमार होने के कारण काफी दिनों तक आसनसोल के अस्पताल में इलाज चल रहा था तथा बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई. मृतक की पत्नी लखी टुडू सहित माझी पाड़ा के लोगों द्वारा रात से ही फैक्ट्री गेट के पास शव को रखकर मुआवजा की मांग करते हुए गेट जाम कर दिया गया. मृत श्रमिक शिबू टुडू के दो छोटे छोटे बच्चे है, तथा परिवार में कमाने वाला केवल वही था. उसकी मृत्यु हो जाने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. प्रबंधन से मांग है की मृतक के परिजन को उचित मुआवजा सहित मृतक की पत्नी को कारखाना में काम देना होगा.मालूम हो की आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा बुधवार रात से गुरूवार दोपहर 2 बजे तक गेट के समक्ष शव को रखकर गेट जाम कर प्रदर्शन किया गया.खबर पाकर जामुड़िया थाना पुलिस द्वारा कारखाना पहुंच कर फैक्ट्री प्रबंधन के साथ वार्ता कर लोगों को समझा बुझा कर गेट से जाम हटवाया. इस दौरान मृतक के परिजन को फैक्ट्री नियम के तहत मुआवजा देने सहित एक आश्रित को नौकरी देने पर सहमति बनी .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार