स्पोर्ट्स असेंबली में फिटनेस जिम सेंटर का हुआ उद्घाटन



रानीगंज-रानीगंज की प्रसिद्ध खेलकूद की संस्था स्पोर्ट्स असेंबली के प्रांगण में नव निर्मित फिटनेस जिम सेंटर का उद्घाटन अंचल के उद्योगपति सह समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी तथा मिशन अस्पताल दुर्गापुर के प्रमुख हॄदय रिग विशेषज्ञ सत्यजीत बोस ने फीता काट कर किया .इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद खैतान, रमेश झुनझुनवाला, प्रदीप बाजोरिया, मीनू गोराई सह तमाम सदस्य उपस्थित थे.इस अवसर पर डॉक्टर सत्यजीत बोस ने कहा कि यहां के लोगों के सहयोग से आज मिशन अस्पताल एक मुकाम को हासिल किया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां अमेरिका जैसे देश के कुछ दवा विक्रेता विभिन्न रूप से शोषण कर रहे हैं वहीं कोको कोला जैसे कोल्ड ड्रिंक जहर के समान हमें परोस रहे हैं,इन सबसे सावधान होने की जरूरत है.आज हार्ट अटैक जैसे बीमारी बच्चों से लेकर कम उम्र के लोगों में देखी जा रही है. आंखों में आंसू लिए रोगियों की चिकित्सा करता हूं.उन्होंने कहा हृदय रोग से बचने के लिए एक ही मंत्र है ध्रूमपान , शराब का सेवन , चीनी का उपयोग बंद कर , संयमित भोजन करना है. उन्होंने कहा कि रानीगंज शहर को हरा भरा बनाएं रखने की पहल हम आपके साथ हैं. क्योंकि रानीगंज एक रुखा शहर के रूप में दिखता है.उन्होंने स्पोर्ट्स असेंबली के सदस्यों के लिए मिशन अस्पताल में चिकित्सा पर10 फ़ीसदी छूट की घोषणा किया.समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए योग व्यायाम तथा खेल कूद बहुत जरूरी है.हमे इस बात को ध्यान में रखने की आवश्यकता है कि जिस शरीर से हम कार्य करते है,उसे फिट रखने के लिए वर्तमान समय में ऐसे अत्याधुनिक जिम सेंटर की आवश्यकता है.आशा है संस्था के सदस्य इसका लाभ उठाएंगे. कार्यक्रमका अध्यक्षता कमल नयन झुनझुनवाला ने किया, सचिव प्रतिवेदन मनोज शर्मा ने किया. संचालन सौरव खेतान ने किया. कार्यकम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष अनीश पोद्दार तथा,सतीश खेमका ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार