बदहाल सड़क पर टोटो पलटने से मोटरसाइकिल चालक सहित एक यात्री हुआ घायल ,स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम






रानीगंज- रानीगंज के वार्ड नंबर 91 के गिरजा पाड़ा के काशीपुर डांगा में बदहाल सड़क के कारण लोहे से लदा एक टोटो पलट गया. इस दौरान सड़क पर जा रही एक मोटरसाइकिल भी पलट गया, जिससे मोटरसाइकिल चालक समेत एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना को देख कर आक्रोशित र निवासियों ने सोमवार को काशीपुर डांगा से गुजरने वाली बाइपास सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया. उनकी शिकायत है कि काशीपुर डांगा से ईगरा तक सड़क की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है और अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. इस बार एक भयानक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने से इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कथित तौर पर कुछ महीने पहले इसी जगह पर एक महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी. फिर भी कई विरोध आंदोलनों के बावजूद इलाके की सड़क की हालात जस के तस बने हुए हैं,हालांकि यह स्थिति रानीगंज की तमाम सड़को की है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए वे बार-बार बोरो कार्यालय में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ. जिसके कारण यहां दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है. क्षेत्र के निवासियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सड़क पर पेड़ की शाखाएं फेंक दीं, जिससे सड़क के दोनों ओर चलने वाले सभी वाहनों को अवरुद्ध कर दिया गया, और उस क्षेत्र में दुर्घटना में घायल गाड़ी चालक के लिए मुआवजे की मांग की गई.सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया बाद में रानीगंज बोरो के चेयरमैन मोजम्मेल शहजादा को पुलिस प्रशासन से इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने शीघ्र मौके पर पहुंच कर सड़क मरम्मत कराने की पहल करने का आश्वासन दिया ततपश्चात स्थिति सामान्य हुयी. मालूम हो कि रानीगंज शहर के काशीपुर डांगा रोड ही नहीं, विभिन्न वार्डों की अधिकांश सड़कें वर्तमान में क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण दुर्घटनाएं कई गुना दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं. इसके अलावा खराब सड़कों के कारण वाहन खराब हो रहे हैं. लेकिन नगर निगम प्रशासन की उदासीनता के कारण स्थानीय निवासीयों को लाचार होकर इन्हीं रास्तों पर वाहन चलाना पड़ता है. अब लोगों की नजर इस पर है कि इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी होता है और नगर निगम प्रशासन कितनी जल्दी रानीगंज की सड़कों की मरम्मत कराता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार