रानीगंज के आनंद लोक अस्पताल में कार्डियो थोरेसिक यूनिट आरम्भ हुई




रानीगंज-रानीगंज के आनंद लोक अस्पताल में सोमवार से कार्डियो थोरेसिक यूनिट की शुरुआत हो गई .इस मौके पर आनंद लोक हॉस्पिटल के कर्णधार डीके सराफ, प्रख्यात उद्योगपति महेंद्र शर्मा,मनोज सराफ,समाजसेवी ओम प्रकाश बाजोरिया,

शंकर खाटू वाला, कृष्ण कुमार खाटू वाला के अलावा रानीगंज एवं कोलकाता के कई विशिष्ट लोग मौजूद थे .यहां नारियल फोड़ कर और फीता काटकर कार्डियो थोरेसिक यूनिट के आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया.ज्ञात हो कि यहां पर डॉक्टर सुदीप्तो भट्टाचार्य और उनकी टीम कार्डियो थोरेसिक यूनिट को संभालेगी. इस बारे में महेंद्र शर्मा ने कहा की आनंदलोक हॉस्पिटल के नवीनीकरण पर काम किया जा रहा है और इसी क्रम में ऑपरेशन थिएटर को नई सिरे से बनाया गया है. अब यहां पर ओपन हार्ट सर्जरी भी होगी. उन्होंने कहा कि आगे भी इस अस्पताल को और बेहतर करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसके परिणाम तीन से चार महीनों के अंदर सबको नजर आएंगे .वहीं प डॉक्टर सुदीप्तो भट्टाचार्य ने कहा कि अब से आनंद लोक हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी, वाल्व रिप्लेसमेंट, बाईपास सर्जरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी . यहां पर जिस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है वह तकनीक विकसित देशों में उपयोग की जाती है और यहां पर चिकित्सा की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है. सिर्फ रानीगंज ही नहीं रानीगंज और आसपास के क्षेत्र के मरीज भी यहां इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. डाक्टर सुदिप्तो भट्टाचार्य ने कहा कि वह और उनकी टीम यहां के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार