मिक्स्ड मार्शल आर्टस एंड फिटनेस एकेडमी द्वारा बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन




 रानीगंज-रानीगंज में रविवार को मिक्सड मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी द्वारा रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित लक्ष्मी वाटिका भवन में के प्रो अम्चोयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह एक गैर पेशेवर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता है. यहां पर इस संस्था के मुख्य संरक्षक भालोटिया, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल, समाजसेवी अंजना सिनेमा हॉल के मालिक देवेंद्र साव , मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष स्वीटी लोहिया, रानीगंज जी आर पी प्रभारी,पार्षद राजू सिंह,शाहिद परवेज अतिथि के रूप उपस्थित थे. इस बारे में इस प्रतियोगिता के आयोजक और मिक्सड मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के निदेशक मंसूर आलम ने बताया कि उनके संस्था में बच्चों को किक बाक्सिंग मिक्सड मार्टियल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाती है .उन्होंने किक बॉक्सिंग की प्रोफेशनल लीग फाइट के प्रो की शुरुआत की है आज यहां पर 7 साल से लेकर 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के लिए गैर पेशेवर स्तर के किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से आए तकरीबन 92 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें उनकी अपनी बेटी ने भी हिस्सा लिया जो 7 वर्ष की है वही इन प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया .दूसरी तरफ के प्रो यानी प्रोफेशनल कराटे प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसके विजेताओं को नकद इनाम दिया गया. मंसूर आलम ने बताया कि विदेशों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट बेहद लोकप्रिय है वह चाहते हैं कि भारत में भी और रानीगंज में भी इसकी लोकप्रियता बढ़े और अभिभावक इस बात को समझें कि अगर उनके बच्चे इन खेलों में आते हैं और विदेशों में उनको मौका मिलता है तो उनके लिए एक अच्छा केरियर बन सकता है. यही वजह है कि वह इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार