भालू के पित्त और खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार





सिलीगुड़ी (पीबी टी वी)| भालू के शरीर के अंगों की तस्करी की कोशिश हो रही थी, लेकिन बागडोगरा वन विभाग ने तस्करी योजना का नाकाम कर दिया है. ज्ञात हो कि तस्कर भालू के पित्त और खाल को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन वन विभाग को इसकी सूचना मिल गई और वन विभाग की टीम ने बागडोगरा के बिहार जंक्शन पर 2 तस्करों की तलाशी ली।  तलाशी  के दौरान तस्करों   के पास से 3 भालू के पित्त और खाल बरामद किये गये. इसके बाद इन तस्करों   को गिरफ्तार कर लिया गया. कर्सियांग वन प्रभाग के डीएफओ देबेश पांडे ने बताया कि भालू के देहांश को अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर नेपाल ले जाने की योजना थी, जैसे ही तस्करों को लेकर वन विभाग को गुप्त सूत्र से सूचना मिली, तस्करी से पहले एक इलाके में कैंप लगाया गया। इसके बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से भालू का पित्त और खाल बरामद किये  गये, गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम आइजुल हक और बाबुल हुसैन है, गिरफ्तार किए गए शख्स असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपियों  को रविवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत पेश किया गया। पुलिस गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर लेकर पूरी घटना की जांच करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर